पुलिस-नगरपालिका नियमों का सख्ती से करा रही पालन

Spread the love

संवाददाता, पिथौरागढ़। लॉकडाउन होने के बाद से पुलिस प्रशासन और नगर पालिका ने अलग-अलग तरीकों से सख्ती दिखाते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया है। इससे उल्लंघन करने वालों में खासा कमी भी देखने को मिली है। नगर पालिका ने अब तक 1.14 लाख जबकि पुलिस ने 4.72 लाख का अर्थदंड वसूला है। इससे नियमों का उल्लंघन करने वालों में गिरावट भी देखने को मिली है। लॉकडाउन होने के बाद भी कई लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे थे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन और नगर पालिका ने सख्ती दिखानी शुरू की। कोतवाल रमेश तनवार ने कहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत 90 मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस एक्ट में 798 चालान, शांति भंग करने में 26 लोगों का चालान किया है। साथ ही अब तक 706 मोटर साइकिल का चालान काटा गया है। जिसमें से 56 सीज की गई हैं। इसके अलावा 421 बिना मास्क पहने बाजार घूमने पर चालान काटे हैं। जबकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर 50 लोगों का चालान के साथ झूठी अफवाह फैलाने पर एक व्यक्ति का चालान काटा गया है। बताया कि इससे 4.72 लाख अर्थदंड वसूला गया है। उन्होंने लोगों ने नियमों का पालन करने की अपील की है। उधर नगरपालिका भी नियमों का पालन कराने में पीछे नहीं है। सीटी मैनेजर महेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक कुल 217 लोगों का चालान किया है। जिससे उन्होंने 1.14 लाख का अर्थदंड वसूला है। कहा कि चालान काटने से पहले के मुकाबले नियमों का उल्लंघन करने वालों में कमी देखने को मिली है। उन्होंने भी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *