मुख्य संपर्क मार्ग पर जमा मलबा ग्रामीणों के लिए बना परेशानी का सबब

श्रीनगर गढ़वाल : खंडाह से सुमाड़ी को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर जगह-जगह जमा मिट्टी-मलबा ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना है। सुमाड़ी, खालू, चमराड़ा और नयालगढ़ समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर हल्की बारिश होते ही कीचड़ फैल जाती है, जिससे यहां आवाजाही में खतरा बना है।


ग्राम प्रधान खालू अमित कंडारी ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे और ग्रामीण आवाजाही करते हैं। मार्ग पर मिट्टी जमा होने से धूप खिलने के दौरान वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उड़ते हैं, जबकि बारिश में यही मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो जाती है। उन्होंने मार्ग की नियमित सफाई कराने की मांग की। सुमाड़ी निवासी विपुल जोशी ने कहा कि मार्ग पर जमा मिट्टी-मलबे की सफाई और रखरखाव को लेकर कंपनी से कई बार कहा गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। दूसरी ओर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मौर्य ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर आने वाली मिट्टी और मलबे की नियमित सफाई कराई जाती है। ग्रामीणों की ओर से बताई जा रही अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *