सरकारी विद्यालयों में बेहतर बनाई जा रही व्यवस्थाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: बीईओ खिर्सू प्रेमलाल भारती ने कहा कि शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। विकासखण्डों के अन्तर्गत स्कूलों को चटाईमुक्त कर दिया गया है। स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के निरन्तर प्रयास किये जा रहें हैं। राजकीय स्कूलों में बेहतर पढाई, प्रेरणादायक व शांत माहौल देने के उदेश्य से स्कूलों में प्राथमिक कमियों को दूर किया जा रहा है।
प्रेमलाल भारती ने बताया कि वर्तमान में विद्यालयों के स्मार्ट क्लास प्रारम्भ करने, कैंपस विस्तारीकरण, सुरक्षा दीवार, रंग-रोगन, पेयजल, विद्युत व शौचालय आदि मूलभूत आवश्यकतों पर बल देकर कमियों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री को विद्यालयों की आवश्यकताओं से अवगत करा दिया गया है, जल्द ही समस्याओं के निराकरण के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *