भारी बारिश के बीच कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास कूच

Spread the love

देहरादून। हल्द्वानी में शुद्धिकरण को लेकर हुए विवाद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्जाकफ वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच किया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर दलित विरोधी और जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हल्द्वानी की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री आवास कूच में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, सह-प्रभारी मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बारिश भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को नहीं रोक सकी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। नेताओं ने दावा किया कि सड़क पर उमड़ा जनसमर्थन भाजपा सरकार के प्रति बढ़ते जनआक्रोश का संकेत है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब अन्याय नहीं, न्याय चाहिए; अहंकार नहीं, जनसेवा चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से हल्द्वानी प्रकरण में दर्जाकफ वापस लेने की मांग दोहराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *