जीवन को बेहतर बनाती है भगवत गीता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगतवत गीता मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाती है। हमें गीता का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
गोविंदनगर में आयोजित गीता ज्ञान यज्ञ में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि गीता हमें जीवन जीने का मार्ग बताती है। हमें गीता में भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को महाराज ने भगवत गीता भेंट की। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि दुर्योधन को अभिमान था और इसी अभिमान के कारण उसका किसी का भी आशीर्वाद नहीं मिल पाया। स्वयं अपनी माता का भी उसे आशीर्वाद नहीं मिला और उसकी पराजय हुई। कहा कि हमें अभिमान नहीं करना चाहिए। इस मौके पर लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अण्थ्वाल, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, वीरेंद्र रावत, विवेक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अजय गुप्ता, राम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *