कोटद्वार-पौड़ी

सड़क पर रेहड़ी-ठेली, बिगड़ रही शहर की व्यवस्थाएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

शहर की सड़कों पर जगह-जगह खड़ी रहती हैं रेहड़ी-ठेली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर में शायद ही कोई ऐसी सड़क या मार्ग हो जहां आपको बेतरतीब तरीके से खड़ी रेहड़ी-ठेली न दिखाई दें। मुख्य मार्गों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी इन रेहड़ी-ठेलियों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। जाम के कारण आमजन का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशान स्टेशन रोड व देवी रोड में बनी हुई है।
पिछले कई दशकों से गोखले मार्ग पर रेहड़ी-ठेलियों का कब्जा बना हुआ था। करीब छह माह पूर्व पुलिस ने गोखले मार्ग को रेहड़ी-ठेलियों से मुक्त करते हुए मार्ग को पहाड़ से हाने वाले वाहनों के लिए वन-वे बनाया। ऐसे में गोखले मार्ग से हटाए गए रेहड़ी-ठेली वालों ने शहर की अन्य सड़कों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि पुलिस का पूरा ध्यान केवल गोखले मार्ग को रेहड़ी-ठेली व फड़ वालों से मुक्त करना है। जबकि, राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मुख्य सड़कों पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। स्टेशन रोड व बस अड्डे में खड़ी रेहड़ी-ठेली व्यवस्थाओं को बेपटरी कर रही है। बीच सड़क पर खड़ी रेहड़ी-ठेली के कारण यात्रियों के साथ ही बस चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बसों को निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग नहीं मिल पता, जिसके कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
खानापूर्ति है अभियान
सड़कों को रेहड़ी-ठेली व फड़ वालों से मुक्त करने के लिए नगर निगम व पुलिस की ओर से माह में एक दो बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। अभियान समाप्त होते ही स्थिति दोबारा जस की तस हो जाती है। नगर निगम की ओर से रेहड़ी-ठेली व फड़ वालों के लिए नजीबाबाद रोड गाड़ीपड़ाव के खाली मैदान में जगह भी चिन्हित की गई है। बाजवूद इसके रेहड़ी-ठेली वाले पूरे दिन मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!