मौसम हुआ खराब, अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच घनी धुंध छाने से मंगलवार को चारधाम यात्रा पर जा रहे हिमालय सर्विसेज के हेलीकॉप्टर की अगस्त्यमुनि खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी से सेरसी हेलीपैड होते हुए केदारनाथ के लिए उड़ान पर था। मौसम खराब होने और दृश्यता कम होने पर पायलट कर्नल विक्रम सिंह ने सुरक्षा को देखते हुए अगस्त्यमुनि में हेलीकॉप्टर उतार दिया।
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर के मैदान में उतरने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौसम खराब रहने के कारण हेलीकॉप्टर काफी देर तक मैदान में खड़ा रहा।
पायलट कर्नल विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के साथ धुंध के कारण उड़ान भरना सुरक्षित नहीं था। मौसम खुलने और दृश्यता बेहतर होने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और केदारनाथ के लिए रवाना हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *