कोटद्वार-पौड़ी

भागवत कथा ले जाती है आध्यात्मिक उन्नति की ओर : आचार्य भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार में शोभायात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलभद्रपुर नयागांव में मंगलवार को शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन कर सिर पर कलश लेकर बड़ी संख्या में शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास आचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट ने भागवत कथा का महत्व बताया। आचार्य भट्ट ने कहा कि भागवत कथा ज्ञान का विशाल सागर है। इसके श्रवण से मनुष्य के जन्म-जन्मों के पाप मुक्त हो जाते हैं। भागवत कथा एक ऐसा महाकाव्य है जो धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान को साझा करता है। यह ग्रंथ अनन्त ज्ञान का खजाना है जो हमें मन, शरीर और आत्मा के सम्बंध में शिक्षित करता है। भागवत कथा को ज्ञान यज्ञ के रूप में भी जाना जाता है, जिसमें सुनने वाले और पढ़ने वाले दोनों को आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव मिलता है। ज्ञान का महत्व धार्मिक ग्रंथों में अत्यंत उच्च माना जाता है। ज्ञान ही एक ऐसी आत्मा की शक्ति है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। ज्ञान के बिना जीवन अधूरा होता है और धार्मिक ज्ञान ही हमें असली सत्य की ओर ले जाता है। कहा कि भागवत जीवन दर्शन एक गहरी और उत्तम जीवनशैली के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है, जो धार्मिकता, सही नैतिकता, और मानवता के मूल्यों की प्रतिष्ठा करता है। भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर कथा आयोजक सरोजनी चौहान, प्रकाश चौहान, राकेश चौहान, आशीष, आचार्य दीपक ध्यानी, कृष्णा गोदियाल, प्रकाश पोखरियाल, सुभाष पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!