भाजपा कार्यकर्ताओं ने मास्क, सेनेटाइजर व गलब्स बांटे

Spread the love

संवाददाता, उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के 54 बूथों के क्वारंटाइन केंद्रों पर आशाओं, नोडल अधिकारी व क्वारंटाइन किए गए लोगों के साथ स्थानीय लोगों को भाजपा मंडल चिन्यालीसौड की ओर से संकट के इस अवसर में बदले थीम कार्यक्रम के तहत मास्क, सेनेटाइजर व गलब्स बांटे गये। मंगलवार को नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के सात वार्डो के अलावा ग्राम कोट व बागी के विभिन्न प्राथमिक, जूनियर, इंटर कॉलेज व पंचायत घरों में बने क्वारंटाइन केंद्रों में भाजपा मंडल चिन्यालीसौड़ की ओर से सेनेटाइजर, गलब्स व थ्री लेयर मास्क वितरित किये। मंडल अध्यक्ष डा. विजय बडोनी व महामंत्री मनोज कोहली ने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में भारत सरकार की संकट के अवसर में बदले थीम के तहत उनके स्वयं की प्रेरणा से 54 बूथों पर जाकर वहां हर जरूरतमंद को सेनेटाइजर, मास्क व गलब्स बांटे जा रहे है। साथ ही हर बूथ पर प्रवासीयों व स्थानीय लोगो को उनके द्वारा कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रवासियों से उनकी समस्या व असुविधा पर भी बात की जा रही है। इस मौके पर डा. विजय बडोनी, मनोज कुमार, मनीष कुकरेती, सभासद शशि प्रकाश कोठारी, मेहरवान सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *