Uncategorized

भाजपा ने जिले के विकास कार्यों पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है: कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। जिला कांग्रेस ने पूछता है उत्तराखंड कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक, सांसद और सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहना है कि भाजपा ने जिले के विकास कार्यों पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। बुधवार से शुरू हुए कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ और युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय खुला पॉलीटेक्निक भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। क्वैराला पंपिंग योजना ठप है। पर्यटन के बढ़ावे को लेकर कोई योजना नहीं। सर्किट हाउस के पास हेलीपैड निर्माण ठंडे बस्ते पर डाल दिया गया है। गोरल मैदान बदहाली झेल रहा है। मंच उपतहसील और आईटीआई के निर्माण में भेदभाव किया जा रहा है। सीमांत को जोड़ने वाले टीजे सड़क पर अड़ंगा लगाया जा रहा है। डिग्री कॉलेजों में विषय नहीं हैं। कैंपस की मांग अब तक अधूरी है। इसके अलावा परिवहन कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं दिया गया। कहना है कि भाजपा की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। मौके पर उमेश खर्कवाल, विकास साह, प्रकाश माहरा, रोहित बिष्ट, शुभम ढेक, हित ढेक, नीरज कालाकोटी, नीरज पांडेय, तरुण वर्मा, कुशाग्र वर्मा, भैरव सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!