भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यर्पण

Spread the love

बागेश्वर। जिले में सरकारी महकमे के अलावा राजनीतिक दलों ने भी गांधी और शास्त्री की जयंती सादगीपूर्वक मनाया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्टेशन पर स्थित गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, गोविंद टंगड़िया, दयाल कांडपाल, खड़क टंगड़िया, रमेश तिवारी, प्रकाश साह, राम प्रसाद टम्टा, जीवंती कांडपाल, आदर्श कठायत, मनोज ओली, राजेंद्र परिहार आदि मौजूद थे। इधर कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती मनाई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यर्पण किया। इस दौरान मुजफ्फर नगर में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया। बाद में कार्यकर्ता स्टेशन के पास स्थित गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां रघुपति राघव राजा राम का गायन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महेश पंत, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीता रावल, इंदिरा जोशी, रिजवान खान, रंजीत दास, धीरज कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *