Uncategorized

सादगी से मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी से मनाई गई। कलक्ट्रेट में डीएम विनीत कुमार ने गांधी और शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यालयों और स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर बापू और शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कौसानी के अनासक्ति आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और व्याख्यान का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर डीएम विनीत कुमार ने उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बापू और शास्त्री ने सत्य, अहिंसा, दया और शांति का संदेश दिया था। उनके त्याग के कारण ही समाज समरसता के बंधन में बंधकर देश की प्रगति में योगदान दे रहा है। उन्होंने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करते हुए बेहतर इंसान बनने को कहा। उन्होंने कहा कि वंचित और दुर्बल लोगों को मुख्य धारा से जोड़कर ही गांधी के संदेश को साकार किया जा सकता है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में गांधी और शास्त्री के योगदान को याद किया। इस मौके पर कलक्ट्रेट में बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राम और अन्य भजनों का गायन भी किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व नगर में प्रभात फेरी भी निकाली गई। पूर्व सभासद संजय साह जगाती के नेतृत्व में चैक बाजार से स्टेशन गांधी पार्क तक प्रभात फेरी निकाली। वहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कत्यूर बाजार, दुग बाजार होते हुए नुमाइशखेत के स्वराज भवन तक प्रभारी फेरी निकली। इसके बाद पूर्व सभासद ने मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद में बापू और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, सूचना अधिकारी रति लाल साह सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
स्कूलों और कार्यालयों में कार्यक्रम:
बागेश्वर। गांधी व शास्त्री जयंती पर जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में झंडा रोहण और अन्य कार्यक्रम हुए। शिक्षकों ने स्कूल में ध्वज फहराया। बापू और शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर देश के कर्णधारों का जीवन संवारने का संकल्प लिया। इधर विकास भवन में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अनासक्ति आश्रम में सर्वधर्म प्रार्थना: बागेश्वर। बापू की प्रवास स्थली कौसानी के अनासक्ति आश्रम में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना, रामधुन, राम भजन, झंडा रोहण और व्याख्यान कार्यक्रम का अयोजन किया गया। गांधी स्मारक निधि के कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में पिछले साल की गांधी जयंती पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!