भाजयुमो के मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बागेश्वर। भाजयुमो के मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। भारत माता के जयघोष से पार्टी कार्यालय गुंजायमान हो गया। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ओली ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव को सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। संक्रमितों को उचित उपचार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का अभी सभी को पालन करना है। जब तक दवा नहीं आ जाती है, तब तक लोगों को शारीरिक दूरी, मास्क और साबुन से हाथ धोने हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंत देव, विधायक चंदन राम दास, कपकोट बलवंत भौर्याल आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पदाधिकारियों से बेहतर करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। भाजयुमो के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़यिा, मधुसूदून जोशी, प्रदेश समन्वय गौरव दास के अलावा भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, अनुसूचित मोर्चा के कमल टम्टा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फस्र्वाण, इंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, खड़क टंगड़यिा, महामंत्री कैलाश जोशी, नीमा धपोला, गोपाल राम, गिरीश परिहार, कमल सिंह, नवीन रावल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *