Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की जयंती पर लिया उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में हुई गोष्ठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ के नेतृत्व में हुई गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को भारत की महानतम प्रधानमंत्री बताया। कहा कि उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए पाकिस्तान के दो टुकड़े कर अलग देश बनाया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत की सबसे साहसिक महिला थी। कार्यक्रम में सभासद रोहित बिष्ट, युकां जिलाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, हरगोविंद बोहरा, उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी, प्रकाश बोहरा, रोहित बिष्ट, दीपक नेगी, धीरज पांडेय, तुषार वर्मा, कैलाश जोशी, प्रमोद सिंह सौन शामिल रहे। बाद में युकां ने हरूली देवी, विमला देवी, चंदा देवी को कंबल वितरित किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!