शिव रात्रि पर दंग्लेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नयार घाटी के प्रसिद्ध शिवधाम दंग्लेश्वर महावेद मंदिर सतपुली में शिव रात्रि के मौके पर आज भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने बताया कि मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा भाव से आकर सेवा करते हैं तो भगवान भोले नाथ उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में देहरादून के यजमान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हर शिवरात्रि के मौके पर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यदि कोई भी श्रद्धालु मंदिर में भंडारा करवाना चाहता है तो वह भंडारे की व्यवस्था के लिए समिति से संपर्क कर पुण्य का भागीदारी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *