Uncategorized

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल नौटंकी कर रहे हैं : आप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआइ जांच के न्यायालय के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुखर हो गई है। पार्टी ने कहा कि इस गंभीर मसले पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल नौटंकी कर रहे हैं। आप पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुशील खत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री रावत त्रिवेंद्र सिंह रावत कह रहे हैं कि सत्ता संभालने के बाद से ही उनके खिलाफ षड़यंत्र हो रहे हैं। प्रदेश का मुखिया होने के बाद भी वे षड़यंत्र करने वालों का पता नहीं लगा पा रहे हैं। वे कौन माफिया हैं, जो मुख्यमंत्री के खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं। इसकी जानकारी प्रदेश की जनता को दी जानी चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी सवाल खड़े किए। रावत कह रहे हैं कि ऐसे लोग भाजपा में हैं, लेकिन वे भी प्रदेश की जनता को इनके बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। दोनों ही नेता भ्रष्टाचार को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं वे सिर्फ ड्रामेबाजी कर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं। बयानवीर नेताओं को अब प्रदेश की जनता को पूरा सच बताना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!