विश्व गुरु की राह पर आगे बढ़ रहा भारत : दीप्ति

Spread the love

भाजपा महिला राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की महिला राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की राह पर आगे बढ़ रहा है। आज हर कोई भाजपा की विचारधार से जुड़ना चाहता है। कहा कि भाजपा सिद्धांतों व आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। हमारा उद्देश्य सत्यापन के साथ घर-घर भाजपा की विचारधार को पहुंचाना है।
नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दीप्ति रावत ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है। भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हर सेवा में सबसे आगे रहते हैं। हमारा उद्देश्य सेवा से संगठन को आगे बढ़ाने का है। कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा 11 करोड़ कार्यकर्ताओं को जोड़कर विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया है और उस सोच के साथ वह कार्य भी कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस मौके पर लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जगमोहन रावत, मोहन सिंह नेगी, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *