मेलबर्न/कैनबरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले एक बड़ी सुरक्षा चिंता सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाकर दी गई एक कथित ऑनलाइन धमकी की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। ‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कथित धमकी सोशल मीडिया/ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उस समय सामने आई है, जब पीएम मोदी अपने तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के आधिकारिक दौरे के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले हैं। ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस (्रस्नक्क) ने संभाला मोर्चा : रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस (्रस्नक्क) ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और इसकी गहन जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां उस अकाउंट के स्रोत और आईपी एड्रेस (ढ्ढक्क ्रस्रस्रह्म्द्गह्यह्य) को ट्रैक करने में जुटी हैं, जिसके जरिए यह कथित धमकी भरा पोस्ट साझा किया गया था। हिंसक भाषा का प्रयोग: बताया जा रहा है कि इस ऑनलाइन पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बेहद हिंसक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।
विश्वसनीयता का आकलन: अधिकारी फिलहाल इस संदेश के मूल उद्गम (ह्रह्म्द्बद्दद्बठ्ठ) की तलाश कर रहे हैं और सुरक्षा के लिहाज से इस धमकी की गंभीरता व क्रेडिबिलिटी का आकलन कर रहे हैं।
फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं: अभी तक ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से किसी भी संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की है और न ही इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की घोषणा की गई है। एएफपी ने भी जारी जांच के संवेदनशील होने के कारण कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।