चलती बस पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, एक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love

चम्बा । हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। यहां, भरमौर से चम्बा आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (॥क्रञ्जष्ट) की बस (॥क्क-30्र-0352) पर गैहरा के पास सुबह करीब 7 बजे पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर आ गिरा। पत्थर बस की छत तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब 40 के करीब यात्री सवार थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश लोग शिव पूजन समारोह से वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चम्बा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाओं के बीच इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *