खराब मौसम असर, चार उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पहाड़ में लगातार खराब मौसम का असर हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार और शनिवार को खराब मौसम के कारण हेरिटेज एविएशन की सुबह और शाम की दोनों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दो दिन में चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोगों को सड़क से आगे का सफर करना पड़ा।


हेरिटेज एविएशन के ऑपरेशन मैनेजर अभिलाष पटवाल ने बताया कि हेलिकॉप्टर संचालन के लिए कम से कम 1500 मीटर की दृश्यता जरूरी है। इन दिनों लगातार बारिश, बादल और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण सुबह और शाम की उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रामानुज ने बताया कि उन्हें घरेलू कार्य से दिल्ली जाना था। वह श्रीनगर हेलिपैड पहुंचे थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उड़ान रद्द हो गईं। उन्हें टैक्सी से देहरादून के लिए जाना पड़ा। आरसीएस-उड़ान योजना के तहत देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के बीच यह सेवा संचालित की जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *