श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

Spread the love

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 जुलाई को कोलकाता दौरे पर रहेंगे, जहां वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे. न्यूटाउन स्थित इको पार्क में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है. वह मुखर्जी के पैतृक आवास जाएंगे, और प्रतिमा की आधारशिला रख सकते हैं.
पश्चिम बंगाल में क्चछ्वक्क की सरकार बनने के बाद इसे राज्य के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने इस महत्वपूर्ण बंगाल दौरे के दौरान शिलान्यास के अलावे वह राज्य, जिला और मंडल स्तर के पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ क्चछ्वक्क के विधायकों और सांसदों के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करने की भी उम्मीद है.
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को इस बार बड़े राजनीतिक और वैचारिक आयोजन के रूप में मनाने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री हुगली जिले के जीराट स्थित मुखर्जी के पैतृक घर में प्रस्तावित 125 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला भी रख सकते हैं. वह बिस्वा बांग्ला मेला ग्राउंड में आयोजित स्मृति कार्यक्रम में जनसंघ संस्थापक को श्रद्धांजलि देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *