भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद

Spread the love

अल्मोड़ा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यालय पार्टी में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। स्व. गांधी के विकास कार्यों को किया याद उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने स्व. गांधी को श्रद्घांजलि देकर उनके ओर से देश के विकास के लिए किए गये अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि स्व. गांधी ने देश के हर समाज के लिए काम किया। महेश चंद्र आर्या ने स्व. गांधी की शहादत को याद करते हुए उनके क्रियाकलापों का उल्लेख किया। त्रिलोचन जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री को भारत में कम्प्यूटर युग के प्रणयता के रूप में याद किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सेवादल दिनेश नेगी आधुनिक भारत के जनता के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए प्रशंसा की। संचालन जिला महामंत्री गीता मेहरा ने किया। यहां नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, प्रताप सिंह सत्याल, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, मनोज सनवाल, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पांडेय, महेश आर्या, अंबी राम, निजाम कुरेशी, किशन लाल, अमन अंसारी, जगदीश पांडे, शरद शाह, दीपा शाह, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, विपुल कार्की, रमेश नेगी, अमित बिष्ट, नितिन रावत, बाल विक्रम सिंह रावत, सरस्वती रोडिया आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *