संवेदनशील व जनता को समर्पित नेता थे राजीव गांधी

Spread the love

पिथौरागढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। वक्ताओं ने उन्हें संवेदनशील व जनता को समर्पित नेता बताया। रविवार को नगर के तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव की 32वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता थे। पंचायतों को मजबूत करने, कम्यूटर और संचार के क्षेत्र में क्रांति लाने का श्रेय उनको ही जाता है। कहा कि आधुनिक भारत का सपना जो उन्होंने देखा वह आज पूर्ण हो रहा है। कार्यक्रम में डीडीहाट के पूर्व विधायक चारु चंद्र ओझा को भी याद किया। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, दीपक लुंठी, हिमांशु ओझा, अनिल महरा, जावेद खान, सुभाष पाण्डे, बहादुर सामंत, सुरेंद्र कोहली, कुंडल बिष्ट, राहुल लुंठी, नैन सिंह बोरा, विक्की लोहिया, प्रियांशु लोहिया, योगिता बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *