पेयजल स्रोतों और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दें : भट्ट

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पहाड़ में जल स्रोतों से गिर रहे पानी को संरक्षित करने के लिए स्टॉप टीयर्स संस्था की पहल पर जनपद पौड़ी के ग्राम कमलगढ़, जसकोट, जखेड़ और तेला में पानी के टैंकों का निर्माण किया है। बहुराष्ट्रीय कंपनी एकॉम की वित्तीय सहायता से स्टॉप टीयर्स संस्था द्वारा पेयजल टैंक का निर्माण करवाया गया है।
मंगलवार को गढ़वाल विवि के एमएसडब्ल्यू विभाग के प्रो. जेपी भट्ट ने टैंकों का उद्घाटन किया। इस दौरान संस्था के पहल की सरहाना की। डॉ. भट्ट ने छात्रों को पानी के प्रकृतिक स्रोतो के बारे और उनके संरक्षण एवं उन्हे पुनर्जीवित करने के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों को भी पानी की कीमत पहचानते हुए पेयजल स्रोतों और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने को कहा। संस्था के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा ने कहा कि संस्था द्वारा पहाड़ में बदहाल पड़े जल स्रोतों के बचाने के लिए मुहिम तैयार कर उनका संरक्षण किया जा रहा है। कहा कि जल स्रोतों से गिर रहे पानी को स्टोर करने के लिए ग्राम कमलगढ़, जसकोट, जखेड़ और तेला में एकॉम के सीएसआर फंड से टैंक का निर्माण कार्य किया गया है। जिससे लोगों को गर्मियों के समय पानी की दिक्कत न हो और सिचांई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इस मौके पर स्टॉप टीयर्स सामाजिक संस्था के समन्वयक उत्तम सिंह राणा, टीम के सदस्य सौम्य पंत, अजय रावत, अनुराग चमोली सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *