सीएम ने मातृशक्ति के सम्मान में लिया बड़ा निर्णय

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पौड़ी ने नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश भर में नारी शक्ति उत्सव मनाए जाने के निर्णय पर सीएम पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही भाजपा नेत्रियों ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण, तीन सिलेंडर मुफ्त रीफलिंग योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किए जाने पर आभार जताया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना गैरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाए जाने के साथ ही मातृशक्ति के सम्मान में प्रोत्साहन के स्वरूप सभी जनपदों में एक लाख की धनराशि प्रदान की गई जो की मातृशक्ति के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *