भावेश ने खेलो इंडिया पैरा गैम्स में दो स्वर्ण झटके

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत के भावेश भट्ट ने खेलो इंडिया पैरा गैम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिता हुई। भावेश ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 1500 और 5000 मीटर दौड़ में सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इससे पूर्व भी भावेश कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ नंदन कुमार, विधायक मयूख महर, एडीएम शिव कुमार बर्नवाल, स्पोर्ट्स कलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जगत माहरा, जीत सिंह ज्याला, अशोक कुमार शर्मा, कैलाश चन्द्र पुनेठा, विक्रम सिंह द्गिारी, निर्मल किशोर भट्ट, अर्जुन कुमार, दिनेश चन्द्र पाटनी आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *