उत्तराखंड

काशीपुर में महिला समेत बेटा बेटी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। एक दिव्यांग व्यक्ति ने महिला और उसके बेटा-बेटी के खिलाफ अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुंडा निवासी दर्शन सिंह पुत्र स्व़ रतन सिंह ने जसपुर के सिविल जज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह दिव्यांग वृद्घ व्यक्ति है। उसके इकलौते पुत्र अवतार सिंह 28 वर्ष की 14 जून 2023 को बैलजुडी मोड पर रात्रि लगभग 10़30 बजे लहोरियान निवासी गीता उर्फ कीर्ति पत्नि किशन कुमार मल्होत्रा, सक्षम पुत्र किशन कुमार मल्होत्रा व मानवी पुत्री किशन कुमार मल्होत्रा ने हत्या कर दी और हत्या की इस वारदात को एक्सीडेट का रूप दे दिया। जानकारी के अभाव में उसने 15 जून 2023 को कुण्डा थाने में एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 27 जून 2023 को सितारगंज से उसके बेटे के शादी होनी थी। बाद में उसे पता लगा कि अवतार के सबध गीता से है।जो अवतार की शादी का विरोध कर रही थी और शादी करने पर जान से मरवाने की धमकी दे रही थी। 14 जून 2023 को दोपहर 11-12 बजे भी महिला ने बार बार कल कर शादी कही ओर करने पर जान से मरवाने की धमकी दी थी। जिसकी रिकर्डिंग व चौटिंग उसके मोबाईल में है। आरोप है कि गीता ने अपने पुत्र और पुत्री के साथ हमसाज होकर उसके पुत्र की हत्या की है। जिस कार से एक्सीडेन्ट दिखाया है, उस कार में गीता का पुत्र सक्षम उसके बेटे के साथ देखा गया था। गंगेबाबा रोड पर सीसीटीवी कैमरे में दोनों को साथ देखा गया है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!