भूपाल सिंह रावत बने उक्रांद के जिला उपाध्यक्ष

Spread the love

कोटद्वार में उत्तराखंड क्रांति दल ने किया कार्यकारणी का विस्तार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल की ओर से कोटद्वार कार्यकारणी का विस्तार करते हुए भूपाल सिंह रावत को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलवाने का संकल्प लिया।
गुरूवार को संगठन कार्यालय पदमपुर सुखरौ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंकज डबराल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर भूपाल सिंह रावत, नैनीडांडा से दान सिंह रावत को मनोनीत किया गया। महामंत्री पद पर कोटद्वार से अशोक कण्डारी व विनय भट्ट, धूमाकोट से दीपक सिंह बिष्ट को वहीं सचिव पद पर कोटद्वार से हरीश बहुखण्डी, रिखणीखाल से शिप्रसाद कुलाश्ररी को मनोनीत किया गया। प्रचार सचिव पद पर कोटद्वार से दलवीर सिंह, रिखणीखाल से देवेंद्र सिंह को चुना गया। संयुक्त सचिव पद पर जयहरीखाल से धमेंद्र सिंह, जिला महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष पद पर धुमाकोट से बीरा देवी, अनु.जाति प्रकोष्ठ नैनीडांडा से महिपाल सिंह, युवा प्रकोष्ठ नैनीडांडा से जयदीप सिंह, यमकेश्वर विधानसभा से उपाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश भट्ट, तीरथ सिंह नेगी, राकेश नेगी, आईटी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष यमेश्वर ब्लाक सचिन कुमार, उपेंद्र बडोला, ब्लाक अध्यक्ष यमकेश्वर से वीवी राण उपाध्यक्ष धमेंद्र नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष द्वारीखाल से देवी प्रसाद कुकरेती, संरक्षक यमकेश्वर पूर्णा नंद जोशी, सतपाल राणा, वलवंत सिंह , माला कुंथी, पे्रम सिंह नेगी, राजेदं्र प्रसाद कुकरेती, युवा प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष सतेदं्र नेगी, युवा प्रकोष्ठ द्वारीखाल से अध्यक्ष पद पर खजान सिंह रावत, व सा. जनपद कोटद्वार के संरक्षक पंकज उनियाल, मनोनीत किये गये। कहा कि कोटद्वार महानगर की इकाई की कार्यकारिणी भी जल्द घोषित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *