दिवाली से पहले बड़ा हादसा, गांव में रखे पटाखों के गोदाम में लगी आग, चार नाबालिग झुलसे

Spread the love

 

रायबरेली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सरेनी इलाके में पटाखों में आग लगने से चार नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार सरेनी के मलकेपुर गांव में एक पटाखों का व्यवसाय करने वाली महिला के घर में रखे पटाखों में आग लगने से चार नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
बताया गया गया कि मलकेपुर गांव में एक महिला नसरीन (45) पटाखों की व्यवसायी है। उसके यहां कुछ पटाखों का भंडार था। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के पास पटाखों का लाइसेंस था। नसरीन के घर पर आज सुबह अचानक किन्ही कारणों से पटाखों में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर मनीष (15), गोविंद (10), तीजा (8), और सौरभ (12) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पुलिस को करीब साढ़े ग्यारह बजे मिली। बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जिला अस्पताल में बच्चों के साथ पुलिस फोर्स भी रवाना हुई है तथा नसरीन के घर पर भी पुलिस फोर्स मौजूद हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक इस बाबत पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है इस लिए अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *