बिजली-पानी बिल व स्कूल की फीस माफी की माँग को लेकर व्यापारियों ने नंगे पांव निकाली सत्याग्रह यात्रा

Spread the love

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष की नंगे पाव सत्याग्रह यात्रा शिवालिंक नगर पहुँची। स्थानीय व्यापारियों में यात्रा पर पुष्प वर्षा की और जोरदार स्वागत किया। व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज, बिजली-पानी के बिल माफी व स्कूल की फीस माफी की माँग को ले कर संजीव चैधरी पुरे प्रदेश में अनेक स्थानो पर ये यात्रा कर रहे है।व्यापारीयो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की जब तक सरकार व्यापारियों की पीड़ा नहीं सुनेगी तब तक हम सत्याग्रह करते रहेंगे और यदि हमारा विवेक जवाब दे गया तो आंदोलन क्या रूप ले ये भी हम नहीं सोच पा रहे है क्योंकि अब इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है दुकानो पर काम नहीं है,घर में राशन नहीं है,बैंक किस्तों के लिए दबाव बना रहे है,बिजली-पानी के मोटे मोटे बिल जमा कराने के लिए विभाग दबाव बना रहे है ऐसे मैं व्यापारी की हालत आईसीयु में भर्ती मरीज के जैसी हो गई है जो कभी भी दम तोड़ सकता है।
व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए शिवालिक शहर अध्यक्ष विभास सिन्हा व रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा की लोकडाउन में जब दुकाने बंद रही कोई काम नहीं चला तो व्यापारी कहा से ये सब बिल जमा करेंगे हम सरकार के हर संकट में साथ खड़े हुए है पहली बार व्यापारी सरकार से कुछ माँग कर रहे है ऐसे में सरकार को हमारे सहायता करनी चाहिए। यात्रा संयोजक सुधीश श्रोतीय व महामंत्री शिवालिक नगर अशोक उपाध्याय ने कहा की संकट की इस घड़ी में दुनिया भर में लोगों और सरकारों ने जनता की सहायता की है हम भी अपनी सरकार से ये उम्मीद करते है की सरकार हमारी सहायता करेगी हम भी आगे कभी सरकार को जरूरत पड़ी तो सरकार का साथ देंगे। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री डाव विशाल गर्ग व महामंत्री रानीपुर मनमत भाटिया ने कहा की हम अपना हक किसी भी कीमत पर ले कर रहेंगे जो भी करना पड़े वो ही आंदोलन करेंगे। यात्रा में प्रमुख रूप से रवि गुप्ता,रिश्व शर्मा,कुलवंत चढहा,समीर अग्रवाल,आकाश सेनी,विवेक चैहान,रवीन्द्र उनियल,अनुराग निगम,अंशुल खन्ना,राकेश कुमार,राजेश कुमार,विपिन शर्मा अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *