फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार की मौत

Spread the love

हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर प्रेम नगर आश्रम के सामने फरीदाबाद हरियाणा निवासी बाइक सवार युवक फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सिटी हस्पिटल जे जाया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3रू30 बजे बाइक सवार ललित कुमार (25 वर्ष) देहरादून की ओर से हरिद्वार होते हुए आगे जा रहा था। वह जैसे ही प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और ललित कुमार फ्लाईओवर से नीचे हाईवे पर जा गिरा। उसकी बाइक फ्लाईओवर के पैराफिट पर ही अटक गई। हाईवे पर बने फ्लाईओवर से करीब 40 फीट नीचे सड़क पर गिरने से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। युवक का हेलमेट भी कई जगह से टूट गया। युवक के दस्ताने भी सड़क पर ही पड़े थे। घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर ऊपर खड़े लोग सड़क पर घायल पड़े युवक को देखते रहे। पुलिस 108 की मदद से घायल युवक को सिटी हस्पिटल ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिटी हस्पिटल से युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *