पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ठ कार्य पर बिलेश्वर झल्डियाल सम्मानित

Spread the love

नईटिहरी। गांधी-शास्त्री जयंती तथा वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर नरेन्द्रनगर वन प्रभाग की ओर से पर्यावरण मित्र बिलेश्वर झल्डियाल को पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने सम्मानित किया गया। देवप्रयाग रेज कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया। शनिवार को देवप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बिलेश्वर झल्डियाल को एक समर्पित पर्यावरण मित्र बताया। उन्होंने कहा कि बिलेश्वर झल्डियाल की ओर से अपने स्वयं के प्रयासों से पूरा उपवन उगाना सभी के लिए प्रेरणा देने वाला है। वनाग्नि से कई निर्दोष वन्य जीवो की बचाने का कार्य वह लगातार करते रहे हैं। कार्यक्रम में वन पंचायत सरंपचों सहित स्थानीय वन व वन्य जीव प्रेमियों ने भी प्रतिभाग किया। तितली ट्रस्ट की ओर से अंचल सोंधी व राजेश भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में राजेश भट्ट ने लोगों को गुलदार से बचाव व सावधानी बरतने की जानकारी दी गयी। जबकि वन क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र पुंडीर ने वन्य जीवों के महत्व व संरक्षण पर बल देते कहा गया कि गांधी जी ने अहिंसा का संदेश देकर प्रत्येक व्यक्ति को जीवों पर दया करने व उन्हें सुरक्षा देने की बात कही थी। हमें अपने जीवन में उस संदेश को उतारना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *