बिना बदरीनाथ के दर्शन कर नहीं लौटेंगे बुजुर्ग श्रद्धालु

Spread the love

बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अब बुजुर्ग श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए नहीं लौटना पड़ेगा। बीकेटीसी की ओर से बदरीनाथ मंदिर में तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी भीड़ के बीच बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराने में सहयोग करेंगे।
बदरीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड भी बनाया है। बढ़ती भीड़ के कारण मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतार लग रही है। ऐसे में बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और कई बुजुर्ग बिना दर्शन किए ही लौट रहे थे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि अब कोई भी बुजुर्ग श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए बिना नहीं लौटेगा। इसके लिए मंदिर में तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कर्मचारी बुजुर्ग श्रद्धालुओं को भीड़ से निकालकर सुगम तरीके से दर्शन कराने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और भगवान के दर्शन सुनिश्चित करना मंदिर समिति की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *