किच्छा में धूमधाम से मनाई बापू और शास्त्री की जयंती

Spread the love

 

रुद्रपुर। नगर में विभिन्न स्थानों पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को बडी संख्या में कांग्रेसी विधायक कार्यालय पर जमा हुए। यहां उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर फूलमाला पहनाकर नमन किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी पार्क आवास विकास में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी। आशीष तिवारी, मनमोहन सक्सेना, देवेंद्र शर्मा, राजेश कोली, चंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने आवास विकास गांधी पार्क में माल्यार्पण कर उनको श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर अरुण तनेजा, बंटी पपनेजा, कमलेश कुमार दुबे, दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी, हिन्द कुमार भाटिया आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *