उत्तराखंड

भूख हड़ताल पर बैठे युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। शहर क्षेत्र की बदहाल सड़कों की समस्या पर सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। वह बुद्घ पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नगर निगम प्रशासन के ठोस आश्वासन या फिर सड़कों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी तब तक वह भूख हड़ताल से नहीं उठेंगे। उनके आंदोलन को कई व्यापारियों ने भी समर्थन दिया है। सोमवार सुबह बुद्घ पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन कर युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट ने हल्द्वानी में सड़कों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा, शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़कों पर हादसों की वजह से मौतें भी हो चुकी हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए हैं। बताया कि उन्होंने बीते 15 सितंबर को प्रशासन को शहर की सड़कें बनाने के लिउ 30 सितंबर तक का समय दिया था। ऐलान किया था कि इसके बाद भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इसके बाद वह सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके हड़ताल शुरू करते ही शहर के व्यापारियों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है। पहले ही दिन संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए ये करना आवश्यक हो गया है। जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने कहा कि व्यापारी प्रतिनिधि हर हाल में इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा कर दम लेंगे। समर्थन देने वालों में हल्द्वानी संघर्ष समिति के मदन मोहन जोशी, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, महामंत्री संदीप जोशी, सचिव अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी, संरक्षक नरेंद्र साहनी, व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ से प्रदेश मंत्री शांति जीना, उर्वशी बोरा, प्रियंका शर्मा, सुरभि मेहरोत्रा, विनीता शर्मा, ज्योति मेहता, युवा व्यापार मंडल से पवन वर्मा, मधुकर बनोला, कुणाल गोश्वामी, अनुज गुप्ता, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, प्रदेश इकाई से हितेंद्र भसीन, सहित यूकेडी से भुवन जोशी, प्रताप चौहान, एनडी तिवाड़ी, पहाड़ी आर्मी से हरीश रावत, रवि वाल्मीकि, रश्मि भट्ट, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल सहित व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!