उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल बापू व भूतपूर्व पीएम शास्त्री को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्घांजलि दी। सोमवार को बुद्घापार्क से विधायक सुमित हृदयेश व जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में स्वराज आश्रम तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में कांग्रेसियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कांग्रेसियों ने बापू व पूर्व पीएम शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश को आगे ले जाने की बात कही। महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने पदयात्रा में शामिल सभी कांग्रेसजनों का आभार जताया। बाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित हेमा पंत, दीपा पांडे, शोभा बिष्ट, एसके जोशी, अशोक चंद्र जोशी आदि को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूदरू इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, एनबी गुणवंत, महेश शर्मा, सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट, विजय सिजवाली, बहादुर बिष्ट, जीवन कार्की, मयंक भट्ट, संजय किरौला, गोविंद बगडवाल, कानू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, जया कर्नाटक, मधु सांगुड़ी, पार्षद राधा आर्या, दीपा बिष्ट, रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, मो. गुफरान, मोना शर्मा, शकील अंसारी, जाकिर हुसैन, हेम पांडे, मोहन बिष्ट, कुंदन नेगी, विनोद कुमार, महेशानंद, लक्ष्मीकांत, गुरप्रीत प्रिंस, प्रदीप नेगी, शकील सलमानी, कैलाश शाह, हर्षित भट्ट, मोकिन सैफी, लाल सिंह पवार, किरन माहरा, गजेंद्र गोनिया, नरेश अग्रवाल, सतनाम सिंह रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!