मनाई इन्द्रमणि बडोनी की जयंती

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणी बडोनी की जयंती को जिलेभर में लोक संस्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अनेक स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जबकि बडोनी के जीवन और संघर्षों पर व्यापक चर्चा की गई। राइंका कोठगी में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पंवार, पीटीए अध्यक्ष मानवेन्द्र नेगी के साथ ही सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के साथ छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली भाषा में बडोनी की जीवनी व संघर्षों पर अपने-अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य धर्मेद्र पंवार ने इंद्रमणी बडोनी के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि उत्तराखंड के इस महान बेटे ने अलग पर्वतीय राज्य आंदोलन से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार की बुलन्द आवाज उत्तरप्रदेश विधानसभा में उठाकर हमे अपने राज्य उत्तराखंड दिलाने मे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में भाषण, गीत व नृत्य के द्वारा छात्राओं ने स्व़इंद्रमणी बडोनी,वीर भड़ माधो सिह भण्डारी, नागेन्द्र सकलानी, गढ़वाली झुमेला, नंदा देवी राजजात की डोली नृत्य गीतों से अभिभावकों, शिक्षकों बच्चो व दर्शको का मन मोहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य धर्मेद्र पंवार, वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद चन्द्र भट्ट, तेजवर नेगी, नीरज पुरोहित, जय प्रकाश चौकियाल, राजेन्द्र प्रसाद, मनमोहन रौथाण, अजयपाल चौहान, गजेंद्रपाल सिह मालिक, प्रदीप कुमार चौहान, पद्म नेगी, राजेश नथवान, विनोद खंड्डूरी, किरन आर्य, प्रतिभा भण्डारी, निधि कोठारी, पीटीए अध्यक्ष मानवेन्द्र नेगी, एसएमसी अध्यक्ष सर्वेश्वरी देवी, सदस्य हेमा देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज पुरोहित ने किया। वहीं जिले के राइंका रुद्रप्रयाग, राबाइंका रुदप्रयाग सहित अनेक स्कूलों में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *