उत्तराखंड

विधायक कंडारी ने किया देवप्रयाग तहसील के नए भवन का लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। तीन करोड़ 27 लाख की लागत से बने देवप्रयाग तहसील के नवनिर्मित भवन का देवप्रयाग विधायक ने लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि तहसील मुख्यालय में एसडीएम के बैठने की स्थाई व्यवस्था भी की जायेगी। करीब नौ वर्ष बाद देवप्रयाग तहसील को नया भवन मिल गया। राजशाही के जमाने का बना तहसील भवन जर्जर होने के बाद वर्ष 2012 में ध्वस्त कर दिया गया था। 2017 में विधायक विनोद कंडारी द्वारा नये तहसील भवन के लिये बजट की स्वीति करवाई गई। शुक्रवार को तहसील भवन का लोकार्पण करते विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के अब एक ही छत के नीचे राजस्व सम्बन्धी कार्य पूरे होंगे। उन्होंने विधायक निधि से तहसील में फर्नीचर हेतु 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। कहा तहसील भवन निर्माण के बाद खाली हो रहे सभागार में आईटीआई संचालन के प्रयास किये जाऐंगे। जल जीवन मिशन के तहत शहरी क्षेत्र की योजना शुरू होने पर 14 करोड़ की योजना देवप्रयाग में शुरू होगी। कहा सजवाण कांडा पेयजल योजना हेतु 2 करोड़ तथा हिंडोलाखाल पम्पिंग योजना पुनर्गठन हेतु 45 करोड़ की स्वीति हो चुकी है। देवप्रयाग स्थित टोड़ेश्वर झूला पुल के लिये 7 करोड़ 32 लाख की मंजूरी होने पर उन्होंने सीएम धामी का आभार जताया। विधायक ने कहा की हिंडोलाखाल में पलिटेक्निक भवन का जल्दी ही लोकार्पण किया जाऐगा। पिछले 15 वर्षों के काम पांच वर्ष में किये जाने की बात कह कर उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाई। विधायक ने बुजुर्ग विजय लक्ष्मी बर्त्वाल(84) के हाथों नव निर्मित तहसील भवन का लोकार्पण कराया। मौके पर एसडीएम सोनिया पंत, तहसीलदार मानवेन्द्र वर्त्वाल, एई सीएस रावत, एएई हरीश थपलियाल, सभासद रूपेश भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक तिवाड़ी, भाजयुमो सौरभ सिंधी, ड़ बीएस रावत, रजनीश मोतीवाल, अतुल जोशी, हजारी लाल भट्ट, भूप सिह भंडारी, मैचन्द रावत, सुरेश मिश्रा, प्रधान वीरपाल, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!