महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी का जन्मदिन मनाया

Spread the love

हल्द्वानी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का 80वां जन्मदिन हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।
शुक्रवार को भगत सिंह कोश्यारी जन्मदिवस समारोह समिति के संयोजक पंडित मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गरीब व निर्धन बच्चों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। कोश्यारी की दीर्घायु के लिए ईष्ट देव गोलज्यू देवता से प्रार्थना की। गरीब बच्चों को खाद्य व पाठ्य सामग्री वितरित की गई। समिति के संयोजक पंडित मदन मोहन जोशी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के गौरव हैं। वह महाराष्ट्र में रहते हुए भी उत्तराखंड के लोगों की चिंता में लगे रहते हैं। बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन का प्रदेशभर में व्यापक विस्तार हुआ। इस मौके पर दीप्ति चौपाल, ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, गणेश, वीरेंद्र जायसवाल, राजकुमार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रमोद पलड़िया, मनोज जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरि आर्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *