उत्तराखंड

हूटर लगाकर दौड़ रही लखनऊ नं़क की एसयूवी कार का चालान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। नैनीताल घूमकर एसयूवी कार में हूटर लगाकर लखनऊ लौट रहे भाजपा नेता की कार से पुलिस ने हूटर उतवाकर एक हजार का चालान कर दिया। साथ ही पुलिस ने भविष्य में हूटर का प्रयोग न करने की चेतावनी दी।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया शुक्रवार को हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रही लखनऊ नंबर की एक्सयूवी कार जगह-जगह पर हूटर बजाकर वाहनों को ओवरटेक कर रही थी। पुलिस ने कार को कोतवाली के सामने रोक दिया। इस दौरान कार सवारों ने रौब गांठते हुए अपने को लखनऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए कहा वह नैनीताल घूमकर लखनऊ लौट रहे हैं। पुलिस ने करीब आधे घंटे से अधिक समय तक पूछताछ व तलाशी अभियान चलाने के बाद उनकी एक न सुनते हुए मिस्त्री बुलाकर कार से हूटर उतरवाने के साथ एक हजार का चालान कर दिया। साथ ही पुलिस ने भविष्य में हूटर का प्रयोग न करने की चेतावनी दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंबोज ने बताया कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार निजी वाहनों में हूटर लगाना और उसे बजाना गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर वाहन का चालान या सीज भी की जा सकती है। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक के साथ यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक कस्तूरबानंद जोशी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!