भाजपा ने हमेशा जनता को छला और ठगारू हरीश रावत

Spread the love

– भाजपा सरकार के कार्यकाल में सितारगंज के उद्योग बंद हुए
रुद्रपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सितारगंज विधानसभा सीट के मतदाताओं को वर्चुअल माध्यम से कहा कि सितारगंज के विकास की नींव कांग्रेस ने रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा जनता को छला और ठगा है। कांग्रेस ने सितारगंज में विकास कार्य किए हैं। भाजपा सरकार ने तो चलती हुई चीनी मिल प्राइवेट हाथों में सौंपने के लिए चार वर्ष तक बंद कर दी। इससे गन्ना उत्पादकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सितारगंज में उद्योग कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगे। भाजपा सरकार में सितारगंज में एक उद्योग नहीं लगा। उल्टा लगे उद्योग बंद हो गए। इससे युवाओं के रोजगार घट गए। टैक्सटाइल फार्म विकसित करने के प्रयास किए। प्रदेश में भाजपा सत्ता में आने पर योजना ठप पड़ गई। पूर्व सीएम ने कहा कि बाढ़ विभीषिका से बचाने के लिए योजनाओं को भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।
पूर्व सीएम रावत ने उनके सीएम कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्होंने प्रति गैस सिलेंडर 200 रुपये सब्सिडी देने का वायदा किया था। उसे बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। बिजली बिलों में टूट का प्राविधान होगा। नये रोजगार सृजन किये जायेंगे। रावत ने कहा कि सितारगंज कौमी एकता का गुलदस्ता है। उन्होंने छोटा भारत बताया। यहां बंगाली विस्थापितों की जमीनों पर भूमिधरी अधिकार देने का काम उन्होंने सीएम रहते किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर भी बात की। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के पास विकास का रोडमैप नहीं है। अच्छा उत्तराखण्ड बनाने के लिए परिवर्तन लाने की अपील की।
पुराने कांग्रेसजनों को नमन कियारू पूर्व सीएम रावत ने पुराने कांग्रेसजनों को याद किया। उन्होंने सितारगंज के शहीदों व दिवंगत हो गए पुराने कांग्रेसजनों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों की मेहनत से सितारगंज में विकास के द्वार खुले। उन्होंने सितारगंज के ग्रामों पर चर्चा करते हुए शक्तिफार्म व पूर्वांचल, पंजाब से आकर बसे लोगों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सितारगंज का समाज प्यार का ध्वजवाहक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *