बिग ब्रेकिंग

भाजपा ने की प्रदेश प्रभारियों के नाम की घोषणा, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। पार्टी पदाधिकारियों और संसदीय बोर्ड के गठन के बाद भाजपा ने 14 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति में भी नए चेहरों को तवज्जो दी है। बिहार प्रभार महाराष्ट्र के कद्दावर नेता विनोद तावड़े को दिया गया है, तो बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को इसमें जगह मिली है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के झटके के बाद बिहार में भाजपा के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। विनोद तावड़े की नियुक्ति से भाजपा के लिए बिहार के साथ-साथ महाराष्ट्र की अहमियत का पता चलता है। इसके पहले देवेंद्र फड़नवीस को संसदीय बोर्ड में शामिल किया जा चुका है। माना जा रहा है कि विनोद तावड़े के महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य के अनुभवों का लाभ बिहार में भाजपा को मिलेगा। बिहार में पहले से सह प्रभारी की भूमिका निभा रहे हरीश द्विवेदी उनके साथ रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रभारियों की सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री और दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी को पंजाब और त्रिपुरा के बिपल्ब देव को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से पूर्व केंद्रीय मंत्रियों में प्रकाश जावड़ेकर को केरल और महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक पार्टी के संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल को पिछले दिनों पार्टी महासचिव बनाकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया था।
लेकिन अब बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल और तरुण चुग को तेलंगाना का प्रभारी बना दिया गया है। जाहिर है सुनील बंसल को ओडिशा पर ही ध्यान केंद्रित करना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पूरे पूर्वी भारतीय राज्यों का संयोजक बनाया है। सह संयोजक के रूप में रितुराज सिन्हा उनके साथ होंगे। युवा और जुझारू चेहरे के साथ ही भाजपा ने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को भी अहम राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रधानमंत्री के करीबी माने जाने वाले आम माथुर को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली है, तो उत्तरप्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अरुण सिंह को राजस्थान का प्रभार दिया गया है, तो पी मुरलीधर राव को मध्यप्रदेश भेजा गया है। सह प्रभारियों की सूची को देंखे, तो भाजपा ने अपने युवा नेताओं को भविष्य में संगठनात्मक कामों के लिए तैयार करने का संकेत दिया है।
बिहार के पूर्व मंत्री नीतिन नबीन को छत्तीसगढ़, पंकजा मुंडे और रमाशंकर कठेरिया को मध्यप्रदेश, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया है। इससे भाजपा ने अपने युवा नेताओं को यह संदेश भी दे दिया है कि संगठन में सबके लिए अवसर है और समय आने पर उन्हें जगह जरूर मिलेगी।
अपनी सीट तक सीमित रहो, महुआ मोइत्रा पर फिर खुलेआम बरसीं ममता बनर्जीय संगठन में दखल न देने की नसीहत
ममता बनर्जी ने एक बार फिर से अपनी पार्टी की आक्रामक तेवर रखने वालीं सांसद महुआ मोइत्रा को नसीहत दी है। उन्होंने महुआ से साफ कहा है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र पर ध्यान दें और संगठन में दखल देने स बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!