कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने की 14 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा के सांगठनिक जनपद पौड़ी में शामिल 14 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने हाईकमान की संस्तुति पर जिले में शामिल 14 मंडलों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा के सांगठनिक जिला पौड़ी के मंडलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो गई हैं। पौड़ी नगर मंडल में क्रांति किशोर नेगी व खिर्सू मंडल में अध्यक्ष पद पर रमेश मंद्रवाल की दोबारा ताजपोशी हुई है। कल्जीखाल मंडल में ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी ने एक कार्यकाल के बाद मंडल अध्यक्ष पद पर वापसी की है। इसके अलावा पौड़ी ग्रामीण मंडल में विवेक मंमगाई, कोट में हिम्मत सिंह नेगी, थलीसैण में नवीन जोशी, पैठाणी में अमर सिंह, अगरोड़ा में रश्मि देवी, पाबौ में नरेंद्र सिंह भंडारी, श्रीनगर में जितेंद्र धीरवाण को मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। बीरोंखाल मंडल में ओमपाल सिंह बिष्ट, पोखड़ा में प्रभुशरण बुड़ाकोटी, एकेश्वर में गणेश रावत व सतपुली में सुरेंद्र सिंह बिष्ट को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कहा कि जिले के सभी 14 मंडलों में अध्यक्ष बने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। कहा सभी मंडलों की कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!