जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रीतम सिंह पर बजट सत्र के दौरान अमर्यादित टिपपणी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पुतला दहन किया। कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों को प्रभावित करने के लिए इस तरह के कार्य कर रही है। जबकि, प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हितों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी झंडाचौक में पहुंचे। जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व प्रीतम सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विगत साढ़े चार वर्षों तक विधानसभा सत्रों को निर्विवाद संचालित किया। उनकी कार्यशैली पर किसी भी नेता ने कोई प्रश्न नहीं उठाया। लेकिन, वर्तमान सत्र के दौरान ही कांग्रेस के शीर्ष नेता विधानसभा अध्यक्ष की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला दहन करने वालों में नीना बेंजवाल, नंद किशोर कुकरेती, प्रकाश बलोदी, गणेश कोठारी, पार्षद संजय भंडारी, प्रेमा खंतवाल, नीरूबाला खंतवाल, पिंकी रावत, शांतुनू रावत मौजूद रहे।