कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने फूंका महापौर का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

व्यापारियों से व्यावसायिक कर वसूलने का किया विरोध
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: व्यापारियों पर व्यावसायिक कर थोपे जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने महापौर का पुतला दहन किया। कहा कि महापौर व्यवसायिक कर थोपकर व्यापारियों का शोषण करना चाहती है। जबकि, सरकार ने अगले दस दिन तक शहरवासियों से किसी भी तरह का कर नहीं वसूलने का निर्णय लिया है।
सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में पहुंचकर महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि शहर के बेहतर विकास को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से कोटद्वार को नगर निगम बनाया गया है। यही नहीं सरकार ने अगले दस वर्षों तक शहरवासियों से किसी भी तरह का टैक्स नहीं वसूलने का भी निर्णय लिया है। बावजूद इसके महापौर व्यापारियों पर व्यवसायिक कर थोपने का निर्णय ले रही है। कहा कि व्यापारियों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि महापौर अपने निर्णय वापस नहीं लेती तो भरतीय जनता पार्टी व्यापारियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत,पंकज भाटिया, उमेश त्रिपाठी, मनोज कुंडलिया, अमित भारद्वाज, रजत भट्ट, अनीता आर्य, माहेश्वरी बिष्ट, पूनम,गायत्री भट्ट, कुलदीप अग्रवाल, सुमित गर्ग, हरीश खर्कवाल,शांतनु रावत, संग्राम सिंह भंडारी, रजनीश चौधरी, मनीष भट्ट,कमल नेगी, नीरू वाला खंतवाल, जितेंद्र नेगी, ज्योति सिंह, राकेश मित्तल, मोहमद काशीब आदि मौजूद रहे। x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!