भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नगर भ्रमण

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा का लोकसभा चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। गांव-गांव में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वोटरों से शतप्रतशित मतदान करने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने नगर समेत कांडा, काफलीगैर क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने वोटरों से संवाद भी किया। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी टम्टा ने जनसंपर्क बढ़ा दिया है। वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों से शतप्रतिशत मतदान की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जर्नादन के आर्शीवाद से वह दो बार सांसद चुने गए हैं। उनके कराए विकास कार्य बोल रहे हैं। पहली बार धरातल पर उतरे हैं। उन्हें आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देना है। केंद्र की योजनाओं का हर व्यक्ति लाभ ले रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक पार्वती दास, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, कुंदन परिहार, सुरेश खेतवाल, गोपाल राम, प्रमोद मेहता, सुबोध लाल साह, प्रकाश साह, धीरेंद्र परिहार, गोविंद साह जगाती, संजय साह जगाती, सुनीता टम्टा, उमा बिष्ट, दीपा आर्या, हरीश मेहरा, पुष्पा देवी, गोविंद दानू, ड़ राजेंद्र परिहार, संजय परिहार आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *