उत्तराखंड

मलपुरा वार्ड 2 की बरौर नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूब कर मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। मलपुरा वार्ड 2 के पीटे बह रही बरौर नदी में नहाने गए दो बच्चो की डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन बच्चो का पोस्टमार्टम नही कराने पर अड़ गए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को आतिफ मालिक (9 वर्ष) पुत्र फैसल मालिक और फैजान मालिक (9 वर्ष) पुत्र अफरोज मालिक निवासी मलपुरा वार्ड 2 पास में ही बहने वाली बरौर नदी में नहाने के लिए गए। इस दौरान वह नदी की गहराई में चले गए और डूब गए। कुछ देर मछली पकड़ने वहां पहुंचे अन्य युवको के उन्हें वहां डूबते देखा। वह बच्चो को निकाल कर सीएची ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चो की मौत का समाचार मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बीते शुक्रवार को पुरानी बरेली रोड़ के निकट गोला नदी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी थी। पांच दिनों में दूसरी घटना होने से प्रशासन सकते में आ गया। तहसीलदर गिरीश चंद्र त्रिपाठी और एसएसआई विनोद जोशी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। फिलहाल परिजन मृतको का पोस्टमार्टम नही कराने की मांग पर अड़े है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!