कोटद्वार-पौड़ी

आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने मनाया काला दिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की बरसी को भारतीय जनता पार्टी ने काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकत्र्ताओं ने आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे लोगों के स्वजनों को भी सम्मानित किया। कहा कि लोकतंत्र पर लगा आपातकाल का काला धब्बा जनता कभी भूल नहीं सकती।
शनिवार को नगर व भाजपा भाबर मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता 1975 में आपातकाल का दंश झेल चुकी है। यह दिन भारत के इतिहास में हमेशा काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा। यह दिन याद दिलाता है कि किस तरह कांग्रेस सरकार ने दमनकारी नीतियों के तहत लोगों में डर पैदा किया और अपनी सरकार बचाने के लिए मनमानी की। कहा कि संकट की उस घड़ी में लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ने वालों को देश कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले रामकिशन माहेश्वरी व सच्चदेवा के स्वजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋषि कंडवाल,नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, नगर उपाध्यक्ष पंकज भाटिया, अमित भारद्वाज, संग्राम सिंह भण्डारी, मीनू डोबरियाल, प्रेम सिंह नेगी, उषा थपलियाल, लक्ष्मी भदुला, हरी सिंह पुंडीर, पिंकी खंतवाल, गजेंद्र धस्माना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!