भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

नई टिहरी : भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस नई टिहरी स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोस चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प दोहराया। शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को बनी भाजपा पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सबल, सक्षम, सशक्त, सुसंगठित भारत के निर्माण के भाव के निमित जनसंघ से लेकर बीजेपी तक का सफर आज फलीभूत होकर विश्व को मार्ग दर्शन देने का कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि धारा 370 हो या राम मन्दिर का भव्य निर्माण, ऑल वेदर रोड़ परियोजना, स्वास्थ, जल, जमीन, सुरक्षा आदि अनेकों पहलुओं पर धरातल पर कार्य दिख रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *