भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस

Spread the love

 

काशीपुर(आरएनएस)। भाजपा नगर मंडल ने वीर बाल दिवस मनाया। इस दौरान समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें और उनकी बहादुरी को याद किया। मंगलवार को बाजपुर रोड निकट चौती चौराहा स्थित श्रीकरतारपुर गुरुद्वारा में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि आज का दिन, ‘वीर बाल दिवस सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। उन्होंने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादे की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस पर उन्हें किया। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, की निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी, मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सुरेंद्र जीना, ड़ गिरीश तिवारी, सुरेश चौहान विजेंद्र सिंह, मनोज मनराल, लवीश अरोरा, राहुल पैगिया, रजत सिद्घू आदि मौजूद रहे। वहीं उदयराज हिन्दू इंटर कलेज में वीर बाल दिवस पर श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान और साहस का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं, किशोरों महिलाओं समेत सभी देश वासियों को राष्ट्रनिर्माण के योगदान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। वहीं प्रवक्ता मुकेश मिश्रा ने छात्रों को अपने अंदर वीरता का भाव रखने पर जोर दिया। यहां भाषण, पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। यहां प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, रोशनलाल वर्मा,महेश चंद्र आर्य, श्रवण कुमार मिश्रा मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, बलजीत सिंह सुमेरिया, जयदीप सिंह, मनोज सक्सेना, अनिल सिंह, मनोज विश्नोई, कौशलेश गुप्ता, आरके जैन, प्रमोद कुमारआदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *